मऊ पुलिस ने 06 अपराधी, 2 चोर को पकड़ा, चोरी की 13 बाइक व 06 असलहा बरामद

मऊ जनपद की मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी व सर्विलांस पुलिस ने एक मुठभेड़ में 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाईकिल व 03 पिस्टल/रिवाल्वर सहित कुल 06 अवैध असलहा एवं 09 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा सरायलखंसी पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी की आठ मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। मऊ पुलिस की इस दोहरी सफलता पर मऊ के पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने पुलिस टीम को बधाई दिया है।
स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस एवं थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 14.07.2022 देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भीरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान परासखाड़ की ओर से आ रही तीन मोटरसाईकिल पर सवार 06 व्यक्तियों को टार्च की रोशनी से रोकने के इशारे पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किये, जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उक्त के कब्जे से 06 अवैध असलहा व 09 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया गया कि उक्त तीनों मोटरसाईकिल चोरी की है तथा 02 चोरी की मोटरसाईकिल घर पर रखे हुये है, तत्पश्चात उक्त दोनों मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 418/22 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 419/22 धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण में मो0 रजा पुत्र मंजूर अहमद निवासी महरुपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, प्रिंस सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह निवासी मड़हा पट्टी थाना मुहम्मदाबाद मऊ, आरिस पुत्र गुलजार अहमद निवासी महरुपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, हंसराज सिंह पुत्र विजयमल सिंह निवासी बरहदपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, विशाल राजभर पुत्र सगरदीन निवासी साल्हेपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़, आकाश चौहान पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी अलियाबाद कटाई थाना जीयनपुर आजमगढ़
पुलिस टीम में निरीक्षक शैलश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद, उ0नि0 पंकज यादव, का0 विवेक सिंह, अखिलेश, चन्द्रभान, राघवेन्द्र प्रताप, योगेन्द्र बहादुर, विराट पटेल, विजय विश्वकर्मा, मिथिलेश गुप्ता व मु0आ0 चालक कल्पनाथ यादव थाना मुहम्मदाबाद।
उ0नि0 अमित मिश्रा थानाध्यक्ष कोपागंज/प्रभारी स्वाट टीम, मु0आ0 औरंगजेब, लायक हुसैन, आ0 अवधेश यादव, अजय यादव, राजेश यादव व चालक शत्रुधन यादव स्वाट टीम मऊ।
मु0आ जवाहर सरोज, मनोज यादव आ0 शर्मा, संजीव सिंह व चालक नागेन्द्र सिंह एसओजी टीम मऊ। आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, व शशीकांत मणि त्रिपाठी सर्विलांस सेल मऊ शामिल रहे।
उधर मऊ की सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिए मुखबिर की सूचना बढुआ गोदाम तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहा कि मौके पर उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से घेर घार कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी 08 मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राघव सिंह उर्फ प्रथम सिंह पुत्र चतुरी सिंह निवासी खलिशापुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, मनीष कुमार भारती पुत्र अजय भारती निवासी गुम्मा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल हैं। इनके पास से 04 मो0सा0 थाना सरायलखन्सी से संबन्धित 01 मो0सा0 थाना घोसी से संबन्धित तथा एक मो0सा0 थाना कोतवाली से संबन्धित है। मो0सा0
1. UP60D8163 चेचिस नम्बर 03K27F57584 इंजन नम्बर 03K27E58045 (कनेक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 317/22 धारा 379 भादवि )
2. सीडी डिलक्स लाल रंग की UP54F7408 चेचिस न0 07023F37695 इंजन न0 07D22E45393(कनेक्ट थाना सरायलखंसी जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 230/22 धारा 379 भादवि)
3. सीडी डिलक्स लाल रंग की विना नम्बर प्लेट UP54F1606 चेचिस न0 06D2F37270 इंजन न0 06D29E37049(कनेक्ट थाना सरायलखंसी जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 403/22 धारा 379 भादवि)
4. महिन्द्र सैन्टीरियो काले रंग की UP54P8930 चेचिस न0 खुरचा हुआ इंजन न0 UPEDH023414(कनेक्ट थाना सरायलखंसी जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 404/22 धारा 379 भादवि)
5. स्पेलण्डर प्लस काले रंग की UP54N9395 चेचिस न0 MBLHA10AMC9M08080 इंजन न0 HA10EJC9M11296(कनेक्ट थाना कोतवाली जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 332/22 धारा 379 भादवि)
6. स्पेलण्डर NXG काले रंग की UP54M4336 चेचिस न0 MBLHA12EKB9M00873 इंजन न0 HA12EED9M00903(कनेक्ट थाना घोसी जनपद मऊ संबन्धित मु0अ0सं0 105/22 धारा 379 भादवि)
7. हीरो होण्डा स्पेलण्डर काले रंग की विना नम्बर प्लेट चेचिस न0 97D9F02416 इंजन न0 97D17E02625
8. माडीफाई सुजुकी लाल रंग की UP53K4588 चेचिस न0 9908F393323 इंजन न0 खुरचा हुआ है। पुलिस टीम में प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, अ.उ0नि0 राजेश कुमार वर्मा, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, हे0का0सुनील कुमार यादव, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 सुनील कुमार चौहान, का0 दीपक कुमार मौर्या, का0 जगन्नाथ जैसल, का0 प्रदीप कुमार, का0 राकेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दिया है।

