अपना जिला

बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कंपनियों में मिलेगा रोजगार, मेला 14 को

मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे रोजगार मेलों की श्रृंखला में दिनांक 14 जुलाई 2022 को प्रातः 10:30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, आई०टी०आई० कैम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में फोकल स्किल डेबलेपमेन्ट प्रा०लि०, कुल रिक्त पद – 200, शैक्षिक योग्यता आई०टी०आई०, पद- मशीन आपरेटर, वेतन रू०-10000, कार्य करने का स्थान- नोएडा, कन्सट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट लारसन एण्ड टूरबो लि0, कुल रिक्त पद- 160, शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल एवं आई०टी०आई०, वेतन रू0 15000, कार्य करने का स्थान देश में कही भी, राजकीय प्राइवेट आई०टी०आई० प्रा०लि०, कुल रिक्त पद- 64 पद रोजगार समन्वयक, शैक्षिक योग्यता – स्नातक (कम्प्यूटर ज्ञान आवश्यक), वेतन रू०-10000, कार्य करने का स्थान- गाजीपुर आजमगढ मऊ बलिया। जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर अपनी पंजीयन आई०डी० एवं पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पायेगें। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *