अपना जिला

आखिर क्यों! डीएम के आदेश के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों का पोखरी पर है कब्जा

मऊ। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कोई भी दबंग उत्तर प्रदेश में कोई गलत काम ना कर पाए। किसी भी सरकारी जमीन पर कोई भूमाफिया या दबंग कब्जा ना कर पाए। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन भी काम करना चाहता है। लेकिन जनपद में कुछ प्रशासन के मातहत शासन और प्रशासन के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्हें शासन के नियम कानून और कायदे से कुछ भी लेना देना नहीं है। यहां तक की प्रशासन के लोग अपने ही जनपद के जिला अधिकारी के आदेश की बात नहीं मान रहे हैं। बताते चलें कि मऊ के जिलाधिकारी अरूण कुमार ने आदेश दिया है कि पोखरी को दबंगों से खाली कराया जाए उसके बावजूद भी पोखरी पर दबंग कब्जा करके जिला प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ऐसे में योगी की मनसा कैसे पूरी होगी यह समझ पाना टेढ़ी खीर है। दिनांक 23 मई को मऊ जनपद के वैजापुर एवं छितपुर परगना व तहसील सदर जनपद मऊ के निवासी उदय नारायण राय, रामकेवल, संजय गुप्ता, हरिओम ने जिलाधिकारी मऊ के कार्यालय में पत्र दिया कि गांव के ही कुछ लोग गाटा संख्‍या- 299, 300 एवंं 358 पर किये गये अवैध अतिक्रमण किए हैं। लोगों ने डीएम से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अनुरोध किया गया था। उक्‍त पत्र के क्रम में तहसीलदार द्वारा उक्‍त गाटे पर अतिक्रमण के संदर्भ में आदेश संंख्‍या T202115510108285, T202115510108286, T202115510108287, T202115510108288 दिनांक 17-11-2021 द्वारा मु0 35200/- एवं T202115510108289 द्वारा मु0 22000/- की वसूलीआदेश पारित करते हुए अध्‍यासी को बेदखल करने एवं संबंधित लेखपाल द्वारा बेदखल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्‍पश्‍चात प्रार्थीगण द्वारा जिलाधिकारी, जनपद- मऊ को दिनांक 22 मई 2022 को प्रतिवा‍दीगण द्वारा उपरोक्‍त आदेश की अवहेलना किये जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को उपजिलाधिकारी, सदर, मऊ को उपरोक्‍त की जांच कर आख्‍या प्रस्‍तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर उपजिलाधिकारी सदर-मऊ द्वारा तहसीलदार सदर-मऊ को नियमानुसार कार्यवाही कर आख्‍या प्रस्‍तुत किये जाने हेतु आदेशित किया गया परन्‍तु आज तक जिलाधिकारी व एसडीएम का उक्‍त आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। लोगों ने जिलाधिकारी से पुनः अनुरोध है किया है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने स्‍तर से संबंधित को ग्राम पंचायत-बैजापुर एवं छितपुर में उक्‍त गाटा संख्‍या 299, 300, 358 काे दबंगों द्वारा धनराशि जमा करने हेतु एवं कब्‍जे से मुक्‍त कराये जाने हेतु अपने अपने स्‍तर से संबंधित को आवश्‍यक निर्देश देने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *