बकरीद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने को घोसी में प्रशासन व शांति समिति की बैठक

घोसी/मऊ। बकरीद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को घोसी कोतवाली के परिसर में शांति समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करने का प्रयास किया तथा शेष संबंधित विभाग को बकरीद के पर्व से पहले सुदृढ़ कराने का दिया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही बिजली एवं पानी को समय से उपलब्ध कराने का मांग किया।साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने को कहा । कहाकि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने का प्रक्रिया चल रही है।इसलिए ऐसे कार्यक्रमों/अफवाहों से स्वयं को बचाये।
घोसी कोतवाली के परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार एवं सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने कहाकि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारगी एवं प्रेम का प्रतीक है ।इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर मानना चाहिए। कहाकि हमारे पर्व हमें एकता के सूत्र में पिरोते हैं यानी हमें आपस में जोड़ते हैं न तोड़ते है।
नवागत अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने आदर्श नगर पंचायत के अंदर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की प्रतिबद्धता दोहराया।अब्दुल मन्नान खान एवं अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहाकि घोसी क्षेत्र सदैव अमन चैन व शांति के लिए जाना जाता है ।ऐसे में आप सभी आपसी भाईचारगी एवं बंधुत्व को बनाएं रखें।अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार के मैसेज को फॉरवर्ड न करें अन्यथा आप भी उतना के ही दोषी होगें।जितना उसे प्रसारित करने वाला भी दोषी होता है ।इसलिए आप नफरत मैसेजों को फॉरवर्ड करने से बचें।प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने भी संबोधित करते हुए कहाकि यदि आप लोगों के समक्ष किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल सूचित करें ताकि उस पर नियंत्रण किया जा सके।इस अवसर पर मनीष मणि त्रिपाठी,अशोक कुमार शुक्ला प्रताप नारायण यादव ,अभय तिवारी ,रविंद्रनाथ उपाध्याय,गोपाल साहनी ,विनोद गुप्ता,अब्दुल कय्यूम अंसारी,फिरोज अंसारी, खुर्शीद खान, दुरुल हसन, महावीर विश्वकर्मा,मौलवी शमशाद ,फिरोज तलवार , शाहजमन ,अतुल शर्मा ,उद्देश्य पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

