भारत-पाक युद्ध में शहीद ब्रिगेडियर महावीर चक्र विजेता मोहम्मद उस्मान की शहादत दिवस मनाई गई

घोसी/मऊ। 3 जुलाई 1948 को भारत- पाक युद्ध में शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का शहादत दिवस /पुण्य तिथि समारोह रविवार को घोसी क्षेत्र के उनके पैतृक गांव बीबीपुर में एक श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया। जिसमें लोगों ने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहादत दिवस के मुख्य अतिथि युसुफपुर मोहम्मदाबाद के विधायक सोहैब अंसारी मन्नू ने कहाकि अमर शहीद ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान एक सच्चे राष्ट्रभक्त सैनिक थे। 1947 में भारत पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का ऑफर दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर मोहमद उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। हर देशवासी को अपने हृदय में उसी तरह की देशभक्ति पुनर्जीवित करना होगा तभी उस शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शहादत दिवस में ब्लाक प्रमुख घोसी डाक्टर रामकृष्ण यादव एवं ज़िला पंचायत सदस्यद्वय सुभाष यदुवंशी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहाकि देश व समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है ।इसलिए आज ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के न रहने के बाद भी याद कर स्वयं के आंखों में आंसू आने से रोक नहीं पा रहे हैं।देश व समाज सेवा का जीता जागता सच्चा उदाहरण है । शहादत दिवस में आलमगीर उर्फ नन्हे भाई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, पूर्व प्रधानाचार्य उमेशचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, इं० विनीत कुशवाहा, जितेंद्र भारती, लालचंद यादव प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, अरविन्द पांडेय, शेख हिसामुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये।इस अवसर पर मनोज सिंह, हाजी गुफरान अहमद, डा० राशिद उस्मानी, काज़ी मोशफ्फे जमाल, खुर्शीद खान आदि उपस्थित रहे। वहीं लोकगीत गायक विपिन बिहारी पाठक, वीरेंद्र यादव व शायर सलमान घोसवी ने अपने गीतों के माध्यम से ब्रिगेडियर उस्मान की वीर गाथा का स्मरण कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डा० शिवानन्द गुप्ता व संचालन सीताराम यादव ने किया। जबकि सुहेल अहमद ने सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Pingback: नौशेरा का शेर ‘ ब्रिगेडियर उस्मान जिस पर पाकिस्तानी सरकार ने रखा था इनाम - Digital Alam