अपना जिला

01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोगों पर सीधा वार के क्रम में निकाली जागरूकता रैली

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पर शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोगों पर सीधा वार के क्रम में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार चंद्रा ने किया।तत्पश्चात उन्होने चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं आशाओ को संचारी रोग के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव, संक्रामक रोगों से बचाव के लिए हम सभी को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। बुखार होने पर पानी में भिगोकर पट्टी का प्रयोग करें,समय-समय पर पानी, तरल पदार्थ,नारियल पानी तथा फलों के जूस का सेवन करें।हल्के सूती कपड़े पहने,दरवाजे तथा खिड़कियों पर जाली लगाकर रखें,अगर किसी गड्ढे में पानी जमा हुआ है तो उसे पूरी तरह मिट्टी से ढक दें,यदि संक्रामक रोग फैलता है तो अच्छे चिकित्सक से जांच उपरांत इलाज कराए , जिससे आपका अपने,परिवार का बच्चा स्वस्थ रहेगा।जिसको लेकर विभिन्न टीमों के माध्यम से गांव में स्वास्थ्य कर्मी जाकर जांच करेंगी।
इस अवसर पर नंदकिशोर चौधरी,बीपीएम सर्वेश सिंह, राममूरत यादव,चंद्रजीत यादव, अविनाश सिंह,अंजू मौर्य,राजेंद्र कुमार आदि अस्पताल के चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *