‘रेल बाबा’ ने मऊ से कोलकाता डेली ट्रेन चलाने की रखी मांग, कई बिन्दुओं पर दी पत्रक

निर्भया सेना के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOSRD सतीश मिश्र “बाबा” ने मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आलोक कुमार सिंह को 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। रेलवे विभाग मांग पत्र पर अगर कार्रवाई की तो मऊ जंक्शन, मंडुआडीह जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन से कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन व संचालन से रेल यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी। श्री बाबा ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर से एक दैनिक ट्रेन अहमदाबाद ( गुजरात ) के लिए चलाने की मांग की है। जिसका नाम लौहपुरुष सरदार पटेल एक्सप्रेस के नाम रखने की बात की है।
वहीं मऊ से कोलकाता के लिए एक दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की है। गोरखपुर से वाया मऊ होते हुए प्रसिद्ध धाम पुरी के लिए भी एक ट्रेन दैनिक चलाई जाने तथा वाराणसी जंक्शन से भीड़ भाड़ कम करने के लिए कामायनी को अब बनारस ( मंडुवाडीह ) स्टेशन से चलायी जाने की मांग की है।
बताना समीचीन होगा व परिलक्षित भी है कि बाबा ने सदैव अपनी ताकत, मर्यादा, सुविधा व सम्मान जो मऊ जिले के लिए लगाते रहते है और प्रत्यक्ष दिखता रहता है ।
हर पल मऊ जंक्शन के विकास के लिए समर्पित रहते है ।
विदित हो कि अभी कुछ महीने पहले का इन्दारा दोहरीघाट के लिए प्रयास भी जोरों पर है जिसे स्वयं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी / निर्माण , पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने 3 जून 22 को हिन्दी भवन में घोषणा किया था जो जगजाहिर है ।
इन्हीं सब उत्कृष्ट गुणों के चलते बाबा को मऊ की जनता “रेल बाबा ” व “मऊ वाले बाबा ” उपनाम से बुलाती है ।
यह सही है कि बाबा ने अपने अथक भगीरथ प्रयास से निर्भया सेना को भारत में बड़ी पहचान दी है जिसमें भारतीय रेल के लगभग एक दर्जन से ज्यादा अति वरिष्ठ रेल अधिकारी वैधानिक रूप से पदेन जुड़े हुए है जिसमें पूर्व महाप्रबंधक डी एन झा सहित अन्य रेल अधिकारी गण शामिल है।

