कवियत्री साधना मिश्रा बनी निर्भया सेना महिला प्रकोष्ठ लखनऊ की जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोपालपुरी, आलमबाग, बेंती की निवासी श्रीमती साधना मिश्रा को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने महिला प्रकोष्ठ लखनऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती मिश्रा राजधानी लखनऊ में अब निर्भया सेना की मजबूती के लिए काम करते हुए लखनऊ में निर्भया सेना का परचम।
मनोनयन के बाद निर्भया सेना के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने श्रीमती साधना मिश्रा को देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ज़िलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त करने के बाद कहा कि साधना मिश्रा समाज सेविका, लेखिका व बेहतरीन कवयित्री भी हैं। आशा है कि वे सेना को और ऊंचाई तक ले जाने में सहयोग प्रदान करेगी।
श्री बाबा ने बताया कि साधना मिश्रा के पास निर्भया सेना की नवीन दायित्व के अलावा, विराट कवयित्री समिति की उपाध्यक्षा, प्रदीप अंतरराष्ट्रीय संस्था की सक्रिय सदस्य, साहित्योदय अंतर्राष्ट्रीय संस्था की उत्तर प्रदेश प्रभारी, काशी साहित्यिक कविता मंच पर उद्घोषक के रूप में सक्रिय सदस्यता, मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की संस्थापिका संरक्षिका।कोरोना काल में सघन पौधारोपण अभियान के द्वारा 24 हजार से अधिक पौधरोपण के लिए लखनऊ की महापौर द्वारा सम्मानित। इसके अलावा विश्व भारती हिंदी परिषद सम्मान 2020 से सम्मानित, गोपालदास नीरज सम्मान 2020 से सम्मानित, इंडिया हेल्पिंग हैंड अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा 2021 में कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित।
श्री बाबा ने सरस्वती पुत्री साधना मिश्रा को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि आप आदर्श वीरांगना बन निर्भया सेना को लखनऊ ज़िले में उत्कर्षता प्रदान करें।निर्भया सेना परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
श्रीमती साधना मिश्रा ने कहा कि निर्भया सेना की जो जिम्मेदारी सतीश मिश्र बाबा ने दी है उसकी पूरी ईमानदारी के साथ पालन करते हुए निर्भया सेना को मजबूत करूंगी। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य भारतीय साहित्य, संस्कृति और सभ्यता का संवर्धन करना ही है।

