देश में जब जब विपदा आयी तो देश बचाने के लिए गोंड समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई :अशोक सिंह

मऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदर विधान सभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि देश में जब जब विपदा आयी तो देश बचाने के लिए गोंड समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई। श्री सिंह शुक्रवार के दिन वीरांगना महारानी दुर्गावती के 458वें शौर्य दिवस के अवसर पर इन्द्र प्रस्थ होटल के कामन हाल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जून 1564को गढमण्डला में नरई नदी के पास मुगलिया सल्तनत के साथ लड़ाई करते हुए रण क्षेत्र में वीरगति को प्रात हुईं थीं। वीरांगना महारानी दुर्गावती गोंडवाना के सम्मान के लिए संघर्ष करने में कभी पीछे नहीं हटी। जहां मध्य भारत का गोंड राजा उत्तर भारत में एक सेवक के रूप में अपने आप को पाता है।आज ऐसे सेवक जिसका कोई सम्मान नहीं है।इसको कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गोंड समाज का जो भी अधिकारी, कर्मचारी उपेक्षा करेगा उसको भाजपा सरकार बकसेगी नहीं।
अति विशिष्ट अतिथि घोसी विधान सभा के पूर्व भाजपा विधायक विजय राजभर ने कहा कि प्रेरणा स्रोत वीरांगना महारानी दुर्गावती हम बनवासी, आदिवासी समाज की गौरव रहीं हैं उनके विचारों तथा बौद्धिक शक्ति से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।हम सभी को एक जूट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।यानि की एक दूसरे की निंदा करके हम लोग आगे नहीं बढ़ पायेंगे।रही जाति प्रमाण पत्र की तो वह हर हालत में बनेगा।जो बीच में अड़ंगा डालेगा उसको भाजपा सरकार सबक सिखायेगी।इस अवसर पर डाक्टर शिवमुनि गोंड, जिला अध्यक्ष रामाकांत गोंड, महामंत्री एडवोकेट अशोक कुमार गोंड, गोंड बेलफेयर इम्प्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गोंड,शिवधर गोंड, उर्मिला गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गोंड, हरिलाल गोंड, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधान रामबचन गोंड, हरिलाल गोंड,

