अपना जिला

रोडवेज बस में चढ़ रही महिला का सोने का छीनकर भागे बदमाश

० दिनदहाड़े पुलिस बूथ के पास बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम

दोहरीघाट मऊ==स्थानीय कस्बा स्थित रोडवेज डिपो पर सोमवार की सुबह बस में चढ़ रही महिला के गले से सोने का माला छीनकर चैन स्नेचर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर महानगर के सी 35 सेक्टर ए सैनिक बिहार नन्दा नगर निवासी पुष्पावती पत्नी रामाश्रय चतुर्वेदी अपने मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ (सूरजपुर) में रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी। शादी समारोह समाप्त होने के बाद वापस वह गोरखपुर जाने वाली बस पकड़ने के लिए कस्बा स्थित रोडवेज डिपो पर खड़ी थी।सुबह 8 बजे आजमगढ़ की तरफ से यूपी 15 AT 8915 अम्बेडकर नगर डिपो की बस आई।रोडवेज बस में पुष्पावती अभी चढ़ ही रही थी कि पीछे से चैन स्नेचर गले में पहनी 15 ग्राम वजन की सोने की चैन खींच लिया।इसी बीच बस चल दी,तब तक महिला चैन स्नेचर को पकड़ने के लिए शोर मचाने लगी।तब तक चैन स्नेकर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोग व यात्रियों ने काफी दूर तक चैन स्नेकर को पकड़ने के लिए खोजबीन किए लेकिन कही कुछ अता पता नही चल सका।पीड़ित महिला के भाई विद्यानिधि उपाध्याय ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चैन स्नेकर के विरुद्ध तहरीर देकर पकड़ने की गुहार लगाई है।वही पुलिस थाना के पास छिनैती की घटना होने से लोगो मे दहशत व्यप्त है।स्थानीय लोगों का है कि जब थाना इतना नजदीक होने के बाद भी दिनदहाड़े चैन स्नेकरो का हौशला बुलंद है तो दूरदराज इलाकों व रात्रि में भगवान ही मालिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *