उत्तर प्रदेश

पेंशनर्स को पुलिस साइबर क्राइम टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स

प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज की बैठक पूर्व आयुक्त आर एस वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन प्रयागराज में संपन्न हुई इस अवसर पर बैठक में पेंशनर्स ने सर्वसम्मति से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार से पुनः अपील किया है कि पुरानी पेंशन योजना जैसे राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लागू किया है उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार भी लागू करें, साथ ही 65 ,70 , 75 वर्ष की आयु में क्रमशः 5% 10% 15% पेंशन वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के पेंशनर को ₹3000 मासिक चिकित्सा भत्ता भी दिया। जाए,ऐसी जानकारी मिली है कि इन मांगों की संस्तुति संसदीय समिति द्वारा शासन को भेजी जा चुकी है लेकिन इस संबंध में अभी तक सरकार से कोई आदेश जारी नहीं हुआ जिसको सभी पेंशनर ने पुरजोर मांग किया है कि सरकार इस पर जल्द से जल्द आदेश जारी करें।
अध्यक्षता कर रहे आर एस वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पेंशनर्स के स्वास्थ्य हितों को देखते हुए मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हार्ट एवं स्वास्थ्य का फ्री चेकअप और परामर्श हेतु 29 व 30 जून 20 22 को प्रयागराज के मेडीमैक्स हेल्थ केयर सेंटर बाबा चौराहा अशोक नगर प्रयागराज में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें रजिस्ट्रेशन पहले लोग करा चुके हैं ऐसे सभी पेंशनर्स वरिष्ठ नागरिक इस फ्री हेल्थ कैंप का लाभ उठा सकेंगे जिस पर सभी ने खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लगभग 100 से अधिक पेंशनर्स जिला प्रशासन के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे
पर्यावरण सप्ताह चल रहे होने पर सभी पेंशनर्स ने पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया बैठक के दौरान पेंशनर्स को साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र प्रयागराज की टीम ने इसके बचाव के उपाय बताए व लोगों को जागरूक किया टीम में शामिल लोगों में कांस्टेबल ऑपरेटर जयप्रकाश सिंह ,कां पंकज कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र पाल एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, हसन नकवी आदि शामिल रहे बैठक में प्रमुख रूप से शामिल लोगों में डॉक्टर पीके सिंहा ,उमेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल, भगवती प्रसाद ,डॉ बीके श्रीवास्तव, डीके राय ,जय श्री श्रीवास्तव, पीसीएल श्रीवास्तव, किरण बाला पांडे ,मसूरिया दीन ,वेद प्रकाश, जेके चौरसिया आदि बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र सिंह ने किया तथा बैठक की समाप्ति हुई‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *