अपना जिला

श्रमिकों का हितैषी है भारतीय मजदूर संघ

आजमगढ़। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की बैठक सिविल लाइन स्थित तमसा प्रेस क्लब में रविवार को सम्पन्न हुई।जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल जी ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कहा कि सभी पदाधिकारी संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ जमीनी स्तर पर मिल के कार्य करें। प्रदेशमंत्री विपिन पाठक ने कहा कि आगामी जिला सम्मेलन की तैयारी स्थानीय कार्यकर्ता अभी से आरंभ कर दे साथ ही उन्होंने संगठन की क्रियाशीलता पर बल दिया। जिलामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ संगठन श्रमेव जयते की विचारधारा से चलता है। यह संगठन मजदूरों का मजदूरों के लिए मजदूरों के द्वारा संचालित है।बीएमएस ऐसा संगठन है जो सभी श्रमिकों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। जिसमे श्रमिकों को वेतन, काम के घंटे, फ़ायदों और अन्य कामकाजी परिस्थितियों से निपटने के लिए एकजुट करने में मदद करता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव ने सबका आभार प्रकट किया।बैठक में सहमंत्री राजेश चौहान,संगठन मंत्री विजय गुप्ता,दुष्यंत शर्मा,सत्यम सिंह,क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश सिंह,मंडलीय मंत्री बृजेश कुमार,विनोद सिंह,अनुज सिंह,चंद्रजीत यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *