रचनाकार

कौन कहता है, बेटियां जिम्मेदारी होती हैं…

मीनाक्षी गर्ग

कौन कहता है ,
बेटियां जिम्मेदारी होती हैं ,
जिम्मेदारी नही ,
ये तो घर की रौनके होती हैं ,
खिलखिलाती जब हैं ये ,
इन्हे देख सब खिलखिला जाते हैं ,
बुझे चेहरे एक बार फिरसे ,
मुसकुरा जाते हैं ,
नन्हे नन्हे पैरों से ,
जब चलना सीखती हैं ,
हर कदम पर इनके ,
धरा भी झूम उठती है ,
लाडलियां ये सबकी ,
सबको रूला जाती हैं ,
पहले पिता का ,
फिर पति का अंगना सजाती हैं ,
खुद जिम्मेदार बन ,
दो घर का बोझ उठाती हैं ,
मान बढे दोनो घर का ,
खुद हरपल झुक जाती हैं ,
कौन कहता है ,
बेटियां जिम्मेदारी होती हैं ,
ये तो खुद जिम्मेदार बन ,
दो घर का बोझ उठाती हैं ।

04/06/2022

One thought on “कौन कहता है, बेटियां जिम्मेदारी होती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *