अपना जिला

सुबह-सुबह कटरे में घुसी डंपर, 9 दुकानें क्षतिग्रस्त, दुकानदारों ने चक्का जाम कर मांगा मुआवजा

मऊ। जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ पर लखनऊ बलिया हाईवे पर उस समय बड़ा घटना घट गया जब एक डंपर लाइन से बनी दुकानों में जाकर घुस गया और एक नहीं बकायदे 9 दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वह तो अच्छा था की दुकानों पर ग्राहक और दुकानदार कटरे में ना के बराबर पहुंचे थे नहीं तो बहुत बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था‌। इस घटना में एक व्यक्ति बाल बाल बच गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अभी लोग अपनी दुकान को खोल ही रहे थे कि मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ जा रही RJ 32 GB 7734 नंबर की डंपर ने अनियंत्रित होकर बरलाई राष्ट्रीय राजमार्ग के पास साइड में बनी दुकानें जिसमे दो खाद-बीज, एक जनसेवा केंद्र+SBI ग्राहक सेवा केंद्र, एक कबाड़ा की दुकान सहित लगभग 9 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जनसेवा केंद्र में बैठा एक युवक बाल-बाल बच गया इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क मार्ग को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलते ही दक्षिण थाने के कोतवाल पंकज सिंह तथा क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। सभी दुकान स्वामियों ने स्थानीय थाने को तहरीर के माध्यम से ट्रक एवम ट्रक चालक के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर मुआवजे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *