मिसाल-ए-मऊ

अरे वाह! ऐसा होगा, अपना मऊ (apnamau) का मिर्जाहादीपुरा

@ आनन्द कुमार…

मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में मऊ नगर के प्रमुख चौराहे को सुंदर बनाने के लिए शहर को सजाने के लिए जिला प्रशासन दिन रात एक किया हुआ है‌। नगर को संजाने व संवारने के लिए प्रशासन नित्य नए प्रयोग और उसे निखारने के लिए कार्य कर रहा है। #Apna_mau अपना मऊ कैसे सुंदर दिखे कैसे उसकी अलग पहचान हो इसके लिए प्रशासन आर्किटेक्ट इंजीनियर आदि लोगों से संपर्क कर इसे मूर्त रूप देने में लगी है। इसी क्रम में जनपद के जिलाधिकारी अरुण कुमार #dm_mau अपनी प्रशासन की पूरी टीम के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं। ताकि अपना मऊ कुछ अलग बन सके और कुछ अलग दिख सके।

मंगलवार को नगर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की दिशा में मिर्जाहादीपुरा चौराहे का आर्किटेक्ट प्लान कुछ इस प्रकार जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने जारी किया है। प्रशासन ने जो आर्किटेक्ट प्लान बनाया गया, उसकी निम्न विशेषताएं हैं।
(1) चौराहे के मध्य में एक ग्लोब होगा जो तिरंगा होगा.
(2)इस ग्लोब के चारों तरफ रंगीन लाइट लगेंगी.
(3) सड़क के किनारे यात्रियों के चलने के लिए पैदल रास्ता बनाया जाएगा जो रंगीन इंटरलॉकिंग ईटों से बना होगा.
(4 )सड़क के किनारे सुंदर लाइटे होंगी जिस पर तिरंगा लाइटें भी लगेंगी.🇮🇳

इसी क्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि प्रमुख तिराहे के सुंदरीकरण के सुंदरीकरण की दिशा में गाजीपुर तिराहे पर 100 फीट ऊंचाई पर भारतीय ध्वज फहराया जाएगा। जिसमें पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होगी तथा बृहद पार्क बनाई जा रही है। खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस पार्क के मध्य में पंडित दीनदयाल की मूर्ति स्थापित होगी। सुंदर इंटरलॉकिंग ईंटों के साथ एक सुंदर स्वरूप प्रदान होगा। आज उन्होंने कार्य का अवलोकन किया उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा उपस्थित रहे।

नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि मऊ जनपद का सबसे संवेदनशील मिर्जाहादीपुरा चौराहा अब तिरंगा चौराहा के रूप में अपनी पहचान बिखेरेगा, तिरंगा ग्लोब पर बनेगा, जिसका आर्किटेक्ट प्लान तैयार हो चुका है। जल्द कार्य प्रारंभ होगा। पूर्व में इस चौराहे से अवैध अतिक्रमण हटाकर चौड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *