मऊ के रमेश राय के नाम यूपी पुलिस वार्षिक तैराकी में एक और किर्तिमान

आनन्द कुमार…
० सौ मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में पाया प्रथम स्थान
मऊ। पीएसी पुलिस का जवान और मऊ के मूल निवासी रमेश राय एक ऐसे तैराक हैं जो अपने ही रिकार्ड को बार-बार पीछे छोड़ते या दुहराते जा रहे है, तैराकी के प्रति उनका जुनून और ललक इस कदर उनके दिलो दिमाग में हावी है कि वे किसी को अपने आगे नहीं निकलने देना चाहते। तभी तो उन्हें कई राज्यपाल और मुख्यमंत्री व डीजीपी के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो चुका है। पीएसी पूर्वी जोन में तैनात व मऊ जनपद के शहरोज गांव निवासी रमेश राय ने लखनऊ के 35 वीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में आयोजित यू.पी. पुलिस वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता में दोहरी सफलता अर्जित करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विभाग सहित मऊ का नाम गौरवान्वित किया है। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में मध्य जोन के राजेश कुमार सिंह को द्वितीय व बरेली जोन के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहें। 200 मीटर बैकस्ट्रोक में पूर्वी जोन के वीरेंद्र सिंह को द्वितीय व मध्य जोन के राजेंद्र यादव की तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
मऊ जनपद के शहरोज निवासी रमेश राय वर्ष 1990 में पी.एस.सी. में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए, प्रशिक्षण के उपरांत 32 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैराकी के प्रथम वर्ष में 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त किये। प्रदेश स्तर के तैराकी में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1993 में उत्तर प्रदेश पुलिस को जल बैजंती पुरस्कार दिलाने में अहम भूमिका निभाने में रमेश राय का एक विशेष कीर्तिमान था।
उन्होंने 1993 से लेकर के 1996 तक अपने ही बनाए हुए कीर्तिमान को छोड़ते हुए आगे बढ़ते चले गए 1993 से लेकर 2007 तक उत्तर प्रदेश राज्य के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेकों पदक अर्जित करते हुए प्रदेश पी.ए.सी. और अपने जनपद मऊ का इन्होंने गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
रमेश राय को चंडीगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
अभी तक पुलिस पुलिस विभाग में तैराकी के 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर का कीर्तिमान रमेश राय के नाम से ही वर्तमान में बना हुआ है।
35 वीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में बृहस्पतिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन आईपीएस एवं पुलिस महानिदेशक पीएससी जावेद अहमद ने किया इस अवसर पर भाग लेने वाली 11 जोन की टीमों के 375 खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष मार्च पास्ट करके सलामी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय विपुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
रमेश राय के इस सफलता पर भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिला मंत्री प्रेम प्रकाश राय, नगर अध्यक्ष अमित राय विन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, भाजपा नेता राघवेंद्र राय, लोकदल के नेता देव प्रकाश राय, भाजपा नेता योगेंद्र राय, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय, गब्बू, कमला राय, प्रकाश चंद राय, भूमिहार समाज के जिला अध्यक्ष अवधनारायण राय आदि लोगों ने प्रदेश और जनपद के नाम को गौरान्वित करने के लिए रमेश राय को अपने गाँव शहरोज व जनपद वासियों के तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दिया है।


