खास-मेहमान

मऊ डीएवी के छात्रों की‌ उपलब्धि पर हुआ सम्मान

मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने फूल मालाओं से अपने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया । प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने कहा कि असमां परवीन, मसूद रिजवान एवं सैफुर्रहमान ने विद्यालय में वर्ष 2014 एवं 2016 में इंटर वाणिज्य वर्ग से की परीक्षा पास की। अपने परिश्रम एवं लगन के बल पर छात्रों ने सहायक लेखाकार के पद पर सफलता पाई है । मऊ शहर से कुल चार छात्रों ने सफलता पाई है जिसमें से तीन छात्र डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के हैं। उनकी इस सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। इन पुरातन छात्रों को सम्मानित करने से वर्तमान छात्रों को काफी प्रेरणा मिलेगी। असमां परवीन ने कहा कि डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में पढ़ना ही अपने आप में गौरव की बात होती है। हमारी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी और यहां के गुरुजनों को जाता है। मसूद रिजवान एवं सैफुर्रहमान ने कहा कि उन्हें भविष्य में प्रशासनिक अफसर बनना है। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे डीएवी इंटर कॉलेज में अनुशासन में रहते हुए किए गए अध्ययन को बताया। उन्होंने कहा की इस विद्यालय में नकल विहीन, अनुशासन, परिश्रम एवं लगन से पढ़ने वाले छात्रों को काफी आगे जाने की मदद मिलती हैl
इस अवसर पर समस्त शिक्षक बंधु , शिक्षिका बहनें, कर्मचारी गण एवं हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *