मॉ स्वस्थ्य तो पूरा परिवार स्वस्थ्य : डा0 संजय सिंह

मऊ। शारदा नारायन हास्पिटल में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक ने उपस्थित सभी माताओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा बताया कि घर कि मॉ यदि स्वस्थ्य के प्रति जागरूक है तो पूरा परिवार का स्वास्थ्य सदैव सही रहेगा। इस लिए हमार कर्तव्य है हम अपनी मॉ का सम्मान करें क्योकि मॉ कि दुआ आपकी जिन्दगी बना देगी।आगे इस अवसर पर शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर द्वारा निःसन्तान दम्पति को संन्तान सुख प्राप्त होने कि बधाई देते हुए उन्हे उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेश्यिलिस्ट डा0 सुजीत सिंह ने मातृ दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि आज की तारीख दुनियाभर के लिए बेहद खास है। आज पूरी दुनिया में मातृ दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसका मकसद दुनियाभर की माताओं द्वारा बिना शर्त प्यार और उनके द्वारा अपने बच्चों के लिए किए गए प्रत्येक बलिदान को याद करना है। इस अवसर पर सभी लोग अपनी जिन्दगी में मां या मां का किरदार अदा करने वाली महिलाओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए शुक्रिया अदा किया।


