अपना जिला

किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स-डे मनाया गया

मऊ। किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल निकट अदरी मोड़ पर Mother day का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की प्रथम महिला लोकपाल श्रीमती विनीता दिक्षित पाण्डेय, भाजपा ज़िला महामंत्री श्रीमती नूपुर अग्रवाल, समाज सेविका कृष्णा खंडेवाल उपस्थित रही। श्रीमती विनीता दिक्षित ने इस अवसर पर कहा कि माँ जैसा दुनिया में कोई और नही हो सकता ,माँ ही है जो बिना कहे वो सब जान लेती है जो हमको चाहिए। नूपुर अग्रवाल ने कहा इस तरह के आयोजन महिला सशक्तिकरण में बहुत सहायक होते हैं। माँ का केवल एक दिन नही होता बल्कि हर दिन की शुरुआत माँ से ही होती है।

इस अवसर पर ननशी, उन्नति मिश्रा, इच्छा सिंह, श्वेता पुण्य आरम्भ देव, समानिता, शशांक, हर्ष, अंशुमन, उत्कर्ष वर्मा, रुद्रांश, आस्था, देवांश सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे । अंत में विद्यालय की प्रिन्सिपल लद्युता सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *