सपा नेता ने बलिया के निर्दोष पत्रकारों के रिहाई के लिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय जनपद बलिया में पत्रकारो के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीर धाराओं में फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजे गए प्रकरण पर महामहिम राज्यपाल को पत्रकारो के समर्थन में एक पत्र लिखकर ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग किया पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर दोषियों के विरोध कठोर कार्यवाही करते हुए पत्रकारों को रिहा करने की मांग की।
पत्रकारो से वार्ता के क्रम में श्री पाण्डेय ने कहा कि जनपद बलिया में इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने के सम्पूर्ण प्रकरण को निष्पक्ष रूप से उठाने वाले पत्रकारों पर फर्जी तरीके से कार्यवाही कर जेल भेज दिया जिससे प्रशासन बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया नकल माफियाओं पर नकेल कसने की जगह उनको संरक्षण देने का काम कर रही है।अंत मे श्री पाण्डेय ने महामहिम राज्यपाल महोदया से मांग किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष ढंग से जांच कराकर दोषियों के विरोध कठोर कार्यवाही की जाए तथा निर्दोष पत्रकारो को रिहा किया जाए।

