अपना जिला

लगातार हो रही चोरी नहीं हुआ एक का भी खुलासा

महीनों भर में दर्जनों हुईं चोरियां, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही।
दुबारी/मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी में जय मंगला फिलिंग स्टेशन के पास रविवार की रात को चोरों ने टुल्लु पंप पर किया हाथ साफ। पीड़ित ने तुरंत चौकी प्रभारी को फोन से किया सुचित। पुलिस मौके पर पहुंच कर अपना कोरम पूरा कर लिया। सुजीत कुमार पाण्डेय पुत्र कमल नाथ पांडेय निवासी भठिया का दुबारी मधुबन रोड पर स्थित जयमंगला फिलिंग स्टेशन के उत्तर तरह मुख्य मार्ग पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें पानी के लिए टुल्लु पंप लगा हुआ था। नित्य की भांति रविवार की रात को मकान मालिक जब मकान पर 9.30 सोने के लिए पहुंचा तो देखा कि टुल्लू पंप गायब था। पीड़ित ने तुरंत चौकी प्रभारी दुबारी को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंच कर अपना कोरम पूरा कर लिया। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस शांत बैठी हुई है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। पिछले महीने की बात करें तों पुलिस बुथ के बगल में 6 मार्च को चोरों ने दो गुमटियों का ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चुरा ले गए तों वही 22 मार्च को पोखरी में मोटरसाइकिल का चेचिस मिला। 26 मार्च को विग्रह पुर निवासी अंबिका हजाम का वाटर पंप चोरी हो गया। इसके पहले रामसेवक यादव का सिलेंडर चोरों ने उड़ाया, इसके दो दिन पहले कबाड़ी की दुकान से चोरी हुई सायकिल को साईकिल मालिक ने देखा पुलिस को सूचना दी लेकिन उसके उपर भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे जन मानस में पुलिस से भरोसा उठ गया हैं तों वही पुलिस के इन घटनाओं पर बेपरवाह बने रहने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। दर्जनों हुईं चोरियों के बाद भी पुलिस ने किसी का खुलासा नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *