अपना जिला

वैष्णो देवी दर्शन को गए 50 वर्ष के पवारू चौहान की मृत्यु, घर में कोहराम

घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मिश्रौली गाँव निवासी वैष्णोदेवी दर्शन करने गये 50 वर्षीय पवारु चौहान की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घोसी तहसील क्षेत्र के मिश्रौली गाँव निवासी 50 वर्षीय पवारु चौहान बुद्धवार को वैष्णोदेवी दर्शन करने गये थे। जिनकी शुक्रवार की देर रात्रि में मृत्यु की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया। इनके पुत्र धनंजय चौहान अपने पिता के शव को लेने के लिए रवाना हो चुके थे। इस घटना से पूरे ग्रामवासी आश्चर्य चकित है। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *