अपना जिला

सनबीम स्कूल में वर्चुअल माध्यम से पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से जुड़े छात्र

मऊ। सनबीम स्कूल मऊ में “परीक्षा पे चर्चा-2022” कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लाइव प्रसारण में वर्चुअली सीखा, एग्जाम फीयर को दूर करने का मंत्र। पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा का यह पाँचवाँ संस्करण था जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से कक्षा छह से ऊपर के अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होने वाले इस आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी टीवी चैनलों, रेडियो चैनलों व यूट्यूब पर हुआ। इस दौरान सनबीम स्कूल के बच्चों ने भी पीएम मोदी को सुना। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने न केवल परीक्षा से जुड़ी छात्रों की समस्याओं का समाधान दिया बल्कि सामाजिक, मानसिक और जीवन के अन्य पहलुओं में छात्रों को सशक्त होने का पाठ भी पढ़ाया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों में उल्लास का माहौल रहा। विद्यार्थी प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से अत्यंत संतुष्ट एवं प्रभावित दिखे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति की व्यवहारिकता को भी स्पष्ट किया। उन्होंने भारत को स्वावलम्बी बनाने के लिए विद्यार्थियों में कौशल विकास को लेकर भी चर्चा की। अंत में सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य मिनहाज ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के व्यवहारिक ज्ञान उद्यानों से सीखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *