धर्म

पूज्यसंत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के मुखारविंद से 24 मार्च से बहेगी श्री रामकथा की गंगा

मऊ। श्री राम कथा मण्डल मऊ के तत्वावधान में नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज के मैदान में श्री राम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 24-3-2022 से 30-3-2022 तक समय सायं काल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रेममूर्ति पूज्य संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्री मुख से सरस श्री राम कथा मऊ की जनता के लिए आशीर्वाद स्वरूप सिंचित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर श्रीराम कथा भक्त मण्डल, मऊ के लोग पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। आयोजन स्थल जीवनराम छात्रावास, सोनी धापा के मैदान में विशालकाय टेंट लगना शुरू हो गया है। आयोजन समिति के लोग कथा स्थल की तैयारी के साथ साथ नगर की जनता से मिलकर इस पुनीत धार्मिक श्रीराम कथा के भव्य आयोजन में शामिल होने हेतु लोगों को सूचित कर रहे हैं। आयोजकों ने मऊ के लोगों से अपील किया कि वे श्रीराम कथा के भक्तिमय सागर में शामिल होकर परम पूज्य प्रेम भूषण जी महाराज के मुखारबिंद से रामकथा में गोता लगाने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *