अपना जिला

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.03.2022 को थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कटकटी मोड़ से मु0अ0सं0 18/22 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सुशीर यादव पुत्र महेश यादव निवासी भटौली थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *