कामरेड जुल्फेकार अहमद की पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धाजंली

घोसी। गरीबों, मजलूमों के आवाज रहे स्व. जुल्फेकार अहमद की पुण्यतिथि रविवार को नगर के मधुबन मोड़ स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर सर्वदलीय कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धाजंली अर्पित किया गया।वक्ताओं ने स्व जुल्फेकार को हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ न्याय,अत्याचार के विरुद्ध आवाज बताया।
पूर्व प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडेय ने श्राद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि जुल्फेकार अहमद एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते थे।वे गरीबों, बुनकरों, किसानों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे।आप कभी हिंदू मुस्लिम की बात नही की।सबके लिए सदैव तत्पर रहते थे। मेरे पिता स्व. रामबिलास पांडेय के बहुत प्रिय थे।
किसान नेता देवेन्द्र मिश्रा एवं शेख़ हिसामुद्दीन ने कहा कि कामरेड जुल्फेकार भाई एक आदर्श थे।वे जो कहते थे वही करते थे।वे गरीबों, जरुतमन्दों, किसानों, बुनकरों के निर्भीक आवाज थे। जुल्फेकार भाई जब डंडे में बड़ा झंडा ले कर तहसील की तरफ चल पड़ते तो उनके साथ लोग अपने आप चल पड़ते थे।वे वास्तव में एक जन नेता थे।
शिक्षाविद रामनारायण सिंह एवं मदन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व जुल्फेकार भाई के आदर्शों को अपनाना ही उनको सच्चीश्राद्धाजंली होगी।आप जरुतमन्दों के कार्य के लिए कभी दिन रात नही देखा।किसानों के खाद,बीज की समस्या हो या बुनकरों की समस्या हो आप उनकी आवाज बनकर प्रशासन के सामने खड़े दिखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चन्द्र पांडेय ने तथा संचालन सुदर्शन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामसोचयादव, देवेन्द्रमिश्रा, रामनारायण सिंह,मदनलालश्रीवास्तव,विनोदराय, शेख हिसामुद्दीन,अजीमअहमद,शकीलपाड़े, पीएनसिंह भारद्वाज,अनीसअहमद,उमेशचन्द्रपांडेय,अरविंदपांडेय, पुर्वप्रमुख जयहिंदयादव,इकरामप्रधान,टेलहु राम,शायरशरीफुलहक,तारिक घोसवी,आदि रहे।

