विधानसभा चुनाव 2022

डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू से हारे, डा. पल्लवी बनी विधायक

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट (Sirathu Assembly seat Result 2022) की मतगणना पूरी हो गयी है। कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) सिराथू से हार गए हैं। वहां से सपा की पल्लवी पटेल विजेता घोषित हुईं हैं। बता दें कि, पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बहन हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ,एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *