अब्बास ने फेसबुक पेज पर मोख्तार को लिखा पूर्व विधायक, इतनी जल्दबाजी क्यों

मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर अपने पिता का फोटो लगाते हुए अपने लिए वोट की अपील की है। अब्बास ने फेसबुक पर पोस्टर फोटो पर अपने पिता मोख्तार अंसारी के फोटो के साथ उनके नाम के बाद पूर्व विधायक लिखा है। जिसको लेकर न सिर्फ उनके फेसबुक पेज पर बल्कि मऊ में इसको लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है कि आखिर अब्बास को इतनी भी जल्दी क्या है। लोगों का कहना है कि जब मौजूदा समय में मोख्तार अंसारी वर्तमान विधायक हैं तो पूर्व विधायक लिखने का औचित्य क्या है। इसके अलावा ही लोगों का कहना है कि ना तो अभी मतदान हुआ और नहीं मतगणना फिर इतनी जल्दबाजी क्यों।
मोहम्मद बिलाल पहसा लिखते हैं कि पूर्व विधायक लिखना अभी जल्दी बाजी है। दानिश कमर लिखते हैं कि भैया अभी तो मुख्तार भाई विधायक हैं पोस्ट में पूर्व विधायक क्यों लिखा। मुहम्मद अफान लिखते हैं कि भाई अभी कहां से पूर्व हो गए अभी तो सीटिंग विधायक है मुख्तार साहब। डॉक्टर उमाकांत पासवान दिखते हैं पूर्व नहीं अभी भी विधायक हैं 10 मार्च के बाद पूर्व बोलिए। हमीदुल्लाह शाह लिखते हैं चार अंसारी अभी भी विधायक हैं ना कि पूर्व विधायक। तीन घंटे पूर्व अब्बास अंसारी के फेसबुक पर लगाए गये इस पोस्टर पर 361 कमेंट व 275 शेयर हो चुका है।



