मऊ का शिवम, यूक्रेन से भारत वापसी की देख रहा राह

@ फतेह बहादुर गुप्ता…
रतनपुरा/मऊ। कस्बा रतनपुरा निवासी शिवम यादव 25 वर्ष सितंबर 2021 में डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था, यूक्रेन के विनीशिया शहर स्थित विश्वविद्यालय में उसने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था, परंतु रूसी आक्रमण के चलते यूक्रेन में मची अफरा-तफरी के बीच शिवम यादव विनिशिया से आकर रोमानिया की सीमा पर फंसा हुआ है और भारतीय प्रतिनिधि से बातचीत आगे बढ़ने के लिए हो रही है। उसने रविवार को दिन में 1:00 बजे अपने पिता को दूरभाष पर बताया कि रोमानिया से आगे बढ़ने के लिए मेरा जत्था भारतीय प्रतिनिधि से संपर्क में हैं, और भारती प्रतिनिधि ने शीघ्र ही समुचित व्यवस्था करने करने का आश्वासन दिया है ।शिवम यादव के पिता मूल रूप से थलईपुर ग्राम पंचायत के अकोली गांव निवासी डॉ जयप्रकाश यादव जो रतनपुरा बाजार में ज्योति मेडिकल स्टोर चलाते हैं, इनकी मां गीता देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। संपूर्ण परिवार शिवम की सुरक्षित घर वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।



