अपना जिला

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई पर दो की मौत दो घायल

मऊ। वैवाहिक समारोह में भाग लेने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे है चार मित्रों में दो की सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा कर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम बसारथपुर निवासी अखिलेश यादव 35 वर्ष अपने अन्य तीन दोस्तों अरविन्द यादव 19 वर्ष, राजकुमार सोनकर 20 वर्ष, रामप्रसाद राय 36 वर्ष के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर मझवारा में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे घोसी कोतवाली के घोसी कोतवाली के माउरबोझ के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई और तेज रफ्तार होने के कारण बाइक दूर जाकर गिरी। उसके बाद घटना में बाइक चला रहे हैं रामप्रसाद और पीछे सवार अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे तो पुलिस को सूचना दिए और घायलों को तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां पर राजकुमार की स्थिति देख उसे आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया अखिलेश का उपचार चल रहा है। वही दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *