अपना जिला

घोसी में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश, तीन गिरफतार, समान बरामद

घोसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दो भिन्न भिन्न स्थानों पर हुए चोरी के घटनाओं में घोसी कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह ने घोसी कोतवाली के परिसर में सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर लिलारी भरौली निवासी निलेश कुमार पुत्र हरिन्द्र कुमार एवं तिलई बुजुर्ग निवासी मोतीचंद राजभर पुत्र रामसरीख की मोबाईल की दुकान संचालित है। जिसकी ताला तोडकर कर दस फरवरी को सामान चोरी कर लिया गया था। इसके साथ ही परवेजपुर चौथी मिल निवासी अरविन्द कुमार पुत्र सुदर्शन की भी जनसेवा की दुकान संचालित है। इन दोनों ही स्थानों से ताला तोडकर कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था।जिसको लेकर घोसी कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक घोसी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घोसी नगर के मझवारा रोड से मुलरुप से रघौली निवासी एवं हाल पता 50D दबौली बेस्ट बाबा की बगिया, गोबिंद नगर कानपुर, राहुल गौतम पुत्र देवनारायण, माऊरबोझ निवासी अनंत चौहान पुत्र रामप्रसाद एवं कानपुर के ही जतिन बाथम पुत्र रामबहादुर को 46 मोबाईल, 22 चार्जर, 16 बैटरी, 8 ईयरफोन, अवैध 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस,अवैध चाकू, दो लैपटॉप, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद की है, जबकि दो अन्य साथी भागने में सफल रहे ।जिनकी तलाश जारी है। इन पकड़े गये अपराधियों को घोसी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय को चालान कर दिया।इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, मनोज कुमार शर्मा, हरेंद्र साहनी, अतुल वर्मा, रिन्कू कुमार, विकास कुमार,प्रवीण कुमार, दीक्षा सिंह, ज्योति मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *