अपना जिला

मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात चुरा ले गये

घोसी। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित एक मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरों लाखों के जेवरात चुरा ले गये। इस संबंध में पीड़ित अमरेन्द्र श्रीवास्तव ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय का गुहार लगाया है।
घोसी नगर के मझवारा रोड निवासी अमरेन्द्र श्रीवास्तव पुत्र परमहन्स श्रीवास्तव की मकान है। जबकि अमरेन्द्र श्रीवास्तव मूल रूप से बडहलगंज,गोरखपुर के निवासी हैं।उन्होंने परिवार सहित आठ फरवरी को मूल घर बडहलगंज चलें गये थे।जब 13 फरवरी को वापस घोसी घर आये तो देखा कि ताला नहीं है। जब घर के अंदर गये तो पता चला कि सोने का आठ अंगूठी,दो सोने की चेन, कान की बाली,कान का टप्स,मंगलसुत्र सहित चॉन्दी के जेवरात व पचास हजार रुपये नकदी,चेक बुक के साथ अन्य कागजात चोरी कर लिया गया है।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *