मोबाईल की दुकान में चोरी

घोसी। कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथी मिल स्थित एक मोबाईल की दुकान का गुरुवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोडकर लाखों के सामान चुरा ले गये। इसकी जानकारी दुकानदार को दूसरे दिन सुबह दुकान आने पर हुई । इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर चौथीमिल निवासी अरविन्द कुमार पुत्र सुदर्शन की परवेजपुर चौथीमिल पर भारत इंटर प्राइजेज नाम से मोबाइल की दुकान सन्चालित है । जिसमेें आधार कार्ड से पैसे का लेन देन होता है। जिसको प्रतिदिन की भांति गुरुवार की शाम को बंद करके घर सोने चला गया ।गुरुवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर कर 9 स्मार्ट मोबइल फोन,सीपीयू ,मानिटर ,आधार कार्ड एवं पैन कार्ड आदि चुरा ले गये।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित अरविन्द कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।

