अपना जिला

ABVP ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेरा वोट मेरी आवाज़ का किया शुभारंभ

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद-मऊ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान “मेरा वोट मेरी आवाज़” का शुभारंभ किया गया एवं पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के इस अवसर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, विभाग संगठन मंत्री मनीष, विभाग संयोजक वेद प्रकाश एवं जिला संयोजक श्याम उपाध्याय, सुधांशु सिंह, ओमकार सिंह, शुभम गुप्ता, आशुतोष, रोहित, सत्यम, आदित्य आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक तय किए गए हैं, जो अपने अपने टोली के साथ विधानसभा में ब्लाक, वार्ड और गांव स्तर पर लोगों को विभिन्न माध्यमों से मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। वहीं विभाग संगठन मंत्री मनीष ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने वोट का इस्तेमाल हर हालत में करना चाहिए। यह वोट का त्योहार है, जोकि पांच साल के बाद ही आता है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। वोट के माध्यम से ही हम अपने इलाके के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं, राज्य में अच्छी सरकार का गठन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *