अपना जिला

पूजा,चुन्नी,मुन्नी,राजन,खुशबू,चाँदनी,गुंजा,सोनाली,शालू सहित कई को आर्थिक सहायता दे मनाया जन्मदिन

घोसी/मऊ। जिन्दगी की कौन सी तिथि किसके लिए ऐतिहासिक हो जायेगी और उसका समाज व देश हित में कितना योगदान सिद्ध होगा कोई नही जानता किन्तु समाज हित के लिए जीवन का एक एक क्षण समाज व देश हित में समर्पित करने वाले को समाज उसे स्थापित कर देता है। ऐसा ही नाम जिले की चर्चित व्यकितत्व चेहरा डा. रामविलास भारती का है जो शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि होते हुए एक सामान्य सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समतामूलक समाज तथा प्रबुद्ध व समृद्धशाली राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं। एक इतिहासकार व साहित्यकार व सामाजिक चिंतक रूप में डा. रामविलास भारती की कई पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। 05 फरवरी डाक्टर रामविलास भारती का जन्मदिन है इनके जन्मदिन को कोविड 19 व आचार संहिता का पालन करते हुए ब्लॉक घोसी अंर्तगत ग्राम धरौली में वहां के बच्चे व अभिभावकों द्वारा केक कटवाकर जन्मदिन को मनाया तो वहीं डा. रामविलास भारती ने अपने जन्मदिन को लोकहित में तब्दील कर दिया। श्री भारती अपने वेतन से 15 पात्र बच्चों को 1200 रुपये वार्षिक जंगपपूरनी देवी बरखू शैक्षिक समृद्धि छात्रवृत्ति देते हैं जिससे कि किसी भी बच्चे की आर्थिक अभाव से स्नातक/परास्नातक तक पढ़ाई न छूटे और पढ़-लिख सके। साथ ही यह हर वर्ष लगभग चालीस बच्चों का शिक्षण संस्थानों में व्यक्तिगत धन लगाकर प्रवेश दिलाते हैं तो वहीं आमजन के लिए जनपद में सार्वजनिक पुस्तकालयों का निर्माण करते हैं। जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे व अन्य जन पढ़ सकें।

इन्होंने अपने जन्मदिन पर बारह सौ रुपये की दर से सभी इन 15 बच्चों जिसमे पूजा, रंजना, चुन्नी, मुन्नी, कलिता, समीना, राजन, खुशबू, मनीता, चाँदनी, गुंजा, करिश्मा, सोनाली, शालू, आराधना व अमीषा को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मास्क व छात्रवृत्ति के रूप में धनराशि दिया तो वहीं उनके साथ उनके अभिभावकों व कुछ श्रमिक वर्गों को मास्क देते हुए 7 मार्च को होने वाले मतदान में शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक भी किया। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण का भी कार्य किया गया।
डा. रामविलास भारती ने अपने जन्मदिन पर कहा कि जन्म लेना महत्वपूर्ण नही है, बल्कि महत्वपूर्ण है उसके जीवन का हर क्षण, जो बेहतर समाज व देश हित के लिए लगाया जाय। अंधविश्वास सहित सभी विभेदों को मिटाने का प्रयास किया जाय, जो देशहित व समतामूलक समाज के लिए बाधक है। हर सक्षम व्यक्ति पात्र व्यक्तियों का सहयोग करते हुए शिक्षित समाज का निर्माण करें। राष्ट्र का हर व्यक्ति समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हर व्यक्ति को बेहतर समाज निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए तभी किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन की सार्थकता होगी। इस अवसर पर करुणा निधि, अनुज कुमार, अजीत कुमार, एस.एम.सी. अध्यक्ष बदामी देवी, उर्मिला, रामबचन, कौशल कुमार, योगेन्द्र, मोनू, चंद्रभूषण, रामाश्रय, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *