1984 में भाजपा के पहले सांसद बने जंगा रेड्डी का निधन, मोदी ने ट्वीट करके जताया शोक

@ विजय कुमार गुप्ता…
लखनऊ- साल 1984 में भाजपा से चुने गए 2 लोक सभा सदस्यों में से एक, कार्यकताओं के प्रेरणास्रोत,
आन्ध्र प्रदेश में भाजपा की नींव रखने वाले जंगा रेड्डी का शनिवार सुबह हैदराबाद में निधन हो गया।
आडवाणी के रथ यात्रा के बाद जंगा रेड्डी उन दो सांसदों में थे,
जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर 1984 में संसद पहुंचे थे।
जीत दर्ज करने वाले भाजपा के दूसरे सांसद अमृतलाल कालीदास के पटेल हैं, तब
उन्होंने गुजरात के मेहसाणा से जीत दर्ज की थी।आज ये जोड़ी सदा के लिए बिछड़ गई।
जंगा रेड्डी के निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट करते हुए तेलुगू में ट्वीट किया है।
पीएम ने ट्वीट में लिखा है ‘सी जंगा रेड्डी ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में खपा दिया।
जनसंघ और भाजपा को सफलता को नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के प्रयासों का
वह अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी जगह बनाई।
उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उनके निधन से दुखी हूं।’
जंगा रेड्डी ने 1984 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा लोकसभा सीट पर पीवी नरसिम्हा राव को पराजित किया था,
जो बाद में देश के प्रधानमंत्री बने। रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे। 1984 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को केवल दो सीटों पर जीत मिली थी।
एक गुजरात में मेहसाणा और दूसरी अविभाजित आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा में ।
जहां सी जंगा रेड्डी ने विजय प्राप्त की थी। इस जोड़ी का विरोधी दल के नेता
‘हम दो हमारे दो’ कह कर मजाक उड़ाया गया था और
उस समय मजाक उड़ाने वाले आज खुद मजाक बन गए हैं।

