मऊ! सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका मे बंद

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ का वर्ष 2022-2023 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सोमवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने अपने अपने पसंद के उम्मीदवारों को मतदान दिया। सुबह से शाम तक चले मतदान में अधिवक्ता लाइब्रेरी के बाहर एवं कचहरी के परिसर में अपने अपने अधिवक्ता के पक्ष में वोट मांगते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। मतगणना मंगलवार को होगी।
वर्ष 2022 की 10 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को संघ के लाइब्रेरी के सभागार में मतदान अधिकारियों व कर्मियों के बीच मतदान हुआ। कुल 1034 मतदान में 1002 अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 10 टेंडर मत भी शामिल है। अध्यक्ष महामंत्री सहित 10 पदों पर चुनाव लड़ रहे कुल 22 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है जो मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरु हो रहे मतगणना के बाद परिणाम आने के बाद पता चल पाएगा जीत का सेहरा किसके किसके सर पर बंध रहा है।

मतदान को लेकर कचहरी परिसर सीओ नगर धनंजय मिश्र के नेतृत्व में तीन थानो की फोर्स के साथ काफी संख्या मे पुलिस, पीएसी और एलआईयू के लोग तैनात रहे। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद ने बताया कि मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उसका एक अभिकर्ता रहेगा। सभी पदों की मतगणना साथ साथ होगी। मतगणना के लिए दो टेबल लगेंगे। इसमें एक टेबल पर अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों की मतगणना होगी। वही दूसरे टेबल पर साधारण उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहमंत्री और कोषाध्यक्ष के पदो की मतगणना होगी। बता दें कि मतदान को लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। मतदान की गति शुरुआत में धीमी रही ,जैसे जैसे समय बीतता गया मतदान गति बढती गई। मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। मतदान को लेकर कचहरी परिसर मे सीओ नगर धनंजय मिश्र, शहर कोतवाल संजय उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।

