नम्रता गुप्ता हत्या कांड! निर्भया सेना के ज्ञापन देने के तीन दिन के भीतर आरोपी गिरफ्तार

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ‘बाबा’ के निर्देश व मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नम्रता गुप्ता के अपहरण के बाद नृशंस हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में विगत दिनों निर्भया सेना की सीधी जिला संगठन ने सीधी जिला के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत से मिल उन्हें ज्ञापन सौंपा। सेना के पदाधिकारियों ने इस निर्मम हत्या का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बेहद ही कड़े शब्दों में घटना में लिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके फांसी की सजा दिलाने की मांग रखी।
सेना द्वारा दिये गए ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए एसपी पंकज कुमावत ने पुलिस टीम को घटना का शीघ्र पर्दाफाश और और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के सद्प्रयासों से सीधी जिला पुलिस ने तीन दिन के भीतर अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक व उनकी टीम व अन्य सहयोगी पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र है जिनकी निर्भया सेना अंतर्मन से सराहना करती है। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सेना इस घटना से स्तब्ध है और सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि ऐसे अपराधियों को तत्काल फांसी तक पंहुचाने के लिए कार्यवाही करे। उन्होंने भगवान से इस पीडित परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व साहस प्रदान करने की विनती की।
उन्होंने कहा कि निर्भया सेना इस मामले में अपनी सक्रियता बनाए रखकर आरोपी को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
निर्भया सेना मध्यप्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव युवा प्रकोष्ठ सह प्रभारी रितेश मिश्रा ने बताया कि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा के दिशानिर्देश एवं निर्भया सेना का मध्यप्रदेश प्रभारी होने के नाते मैंने संज्ञान लेकर तुरंत ही अपनी सीधी की आदर्श टोली को इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन से मिल कार्यवाही कराने हेतु प्रत्यावेदन देने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश प्रभारी के रूप में मैं सीधी इकाई के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभारी हूँ। आप सभी इसी प्रकार सक्रिय रहकर आधी आबादी के सुरक्षार्थ एवं कल्याणार्थ कार्य करते रहे हैं।


