माटी कला बोर्ड के सदस्यों की घोषणा, मऊ से हरेन्द्र प्रजापति बने सदस्य

★ विजय कुमार गुप्ता लखनऊ से…
लखनऊ। योगी सरकार ने माटी कला बोर्ड के सदस्यों की घोषणा कर दी है। अमरोहा के ओमप्रकाश प्रजापति को बोर्ड का अध्यक्ष और लखनऊ की नीलम बाला को उपाध्यक्ष बनाया है। बोर्ड में 9 सदस्य बनाए गए हैं। बोर्ड में एक बार फिर मऊ से हरेन्द्र प्रजापति को सदस्य बनाया गया है। हरेन्द्र प्रजापति की सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें फिर से सदस्य बनाया गया है। संगठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले हरेन्द्र प्रजापति ने बताया योगी सरकार प्रजापति समाज के उत्थान और उन्नयन के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने प्रजापति समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।

