बृजदेव के मौत के जांच में पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप

● परिजनों ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन 0 प्रेम प्रसंग के तरफ है पुलिस की सुई
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के बौला पुल से तालरतोय को जानें वाली सड़क पर बीते 20 दिसम्बर की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने 24 वर्षीय युवक का शव देख इसकी सूचना पुलिस दी थी । घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मृतक युवक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के ककराडीह निवासी बृजदेव साहनी के रूप में की गई थी। इस मामलें में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया । साथ ही चेताया कि यदि पुलिस शीघ्र मोबाइल के काल डिटेल्स के माध्यम से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो निषाद समाज के लोग आन्दोलन करने को बाध्य होगें । 24 वर्षीय बृजदेव साहनी पुत्र वंशराम दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।12 दिसंबर को आयोजित स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रिगहपुर गांव निवासी अपने मामा की बेटी की शादी में सामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बीते 19 दिसम्बर की शाम पांच बजे अपने घर ककराडीह जाने को तैयार हुआ । उधर पूरी रात गांव न लौटने से बृजदेव का पूरा परिवार परेशान रहा। दूसरे दिन 20 दिसम्बर की सुबह शौच करनें गए ग्रामीणों ने तालरतोय जाने वाली सड़क पर ताल के किनारे बृजदेव का शव देख शोर मचाया । मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई के जेब से पर्स तथा मोबाइल गायब है। वहीं उसके मुंह से झाग निकलता मिला, इसके अलावा गर्दन सूजी हुई थी । इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उसके भाई की हत्या कर शव को फेंका गया है। इस मामलें में भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग किया था । लेकिन 7 दिन बीतने के उपरांत भी स्थानीय पुलिस संवेदनहीन बनी रहीं । जिससे क्षुब्ध सैकडों ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ दुबारी तिराहे से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालते हुए नारेबाजी किया ।तथा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करतें हुए पुलिस के जांच पर सवालिया निशान लगाया । प्रदर्शन कारियों ने चेताया कि यदि पुलिस शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करतीं है तो निषाद समाज के लोग न्याय के लिए आन्दोलन करने को बाध्य होगे ।जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी ।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच की सुई प्रेम प्रसंग के तरफ जा रहा है । जिसकी सघनता से जांच किया जा रहा है ।

