बालीबाल प्रतियोगिता में बंजारी टीम विजयी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित आजाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को बाबू वशिष्ठ नारायण सिंह मेमोरियल एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल बंजारी और सिउरी टीमों के बीच खेला गया ।जिसमें बंजारी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन सेट के मुकाबले में सिउरी को 15-13 और 15-9 के अंतर से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बंजारी ने अहिरूपुर को तो वहीं सिउरी ने सैदपुरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह एंव कम्युनिस्ट नेता राम नारायण सिंह के हाथों ट्राफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान दुबारी सपन कनौजिया ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल से नेतृत्वकर्ता का गुण उभरता है तथा आपसी सामंजस्य स्थापित होता है। इस मौके पर अमर चंद शर्मा, दिनेश सिंह, पंचदेव मौर्य, राजेंद्र सिंह, जयराम सिंह, जनार्दन सिंह, राम विलास सिंह आदि रहे।
