फार्मासिस्ट 4 दिसम्बर को सीएमओ कार्यालय मऊ में देंगे धरना

मऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आगामी 4 दिसंबर को मऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष एवं चीफ फार्मासिस्ट डॉ0 सरफराज अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश की समस्त जनपदों में 4 दिसंबर को फार्मासिस्ट एसोसिएशन धरना देकर अपनी मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।जिसमें फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी शत प्रतिशत उपस्थित होगें।बातचीत में जिलाध्यक्ष डॉ0सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि सरकार फार्मासिस्ट संवर्ग के 20 सूत्रीय जायज मांगे पूर्ण नहीं करती है तो है तो 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक सभी फार्मासिस्ट संवर्ग के लोग काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे ।इसके साथ ही हमारी समस्याओं पर शीघ्रता से ध्यान नहीं दिया जाता है तो फार्मेसिस्ट संवर्ग के समस्त अधिकारी 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक प्रातकाल 2 घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे ।वही 17 से 19 दिसंबर तक समस्त फार्मेसिस्ट संघ के अधिकारी कर्मचारी पूर्ण कार्य बंदी का ऐलान कर देंगे जिसमें इमरजेंसी सेवाएं व पोस्टमार्टम कार्य बहाल रहेंगे जिससे आम जनों को कोई दिक्कत ना हो साथ ही फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी और उग्र रूप अपनाते हुए 20 दिसंबर से पूर्ण कालीक कार्य बहिष्कार का शुरू कर देंगे जिसमें सभी प्रकार की सेवाओं को बाधित कर दिया जाएगा यहां तक कि इमरजेंसी व पोस्टमार्टम कार्य में भी फार्मासिस्ट संवर्ग के लोग सहयोग नहीं प्रदान करेंगे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सरफराज अहमद ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मान लेगी तब तक हम सरकार के खिलाफ धरना और आंदोलन करते रहेगे ही।
उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर 4 दिसंबर को सुबह10 बजे से3 बजे तक धरना देते हुए 20 सूत्री मांगों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ0सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लेती है तो हम दिन प्रतिदिन और भी संगठित तथा मजबूत होते हुए उग्र रूप अपना लेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार व जिम्मेदार लोगों की होगी।बातचीत में जिलाध्यक्ष डॉ0सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि जनपद के सभी फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों से अपील करते हैं कि आगामी04 दिसम्बर को सुबह 10 बजे पहुँचने का कष्ट करें

