अपना जिला

बारात से लौट रही कार पलटी, दो की मौत पांच घायल

मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर सरवां गाँव के पास बुधवार की देर रात लगभग साढ़े बार बजे बारात से वापस लौट रही कार पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच का भर्ती कर इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बूधवार को गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज बाजार से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला बाजार बारात गई थी। एक कार में सात लोग अनुज 25 वर्ष सत्यम 25 वर्ष सनी मद्धेशिया 22 वर्ष उम्र 10 वर्ष, आर्यन मद्धेशिया 10 वर्ष, छोटू वर्मा पुत्र अशोक वर्मा 25 वर्ष, टिंकू बर्नवाल पुत्र रमेश 45 वर्ष, सवार हो कर बारात गए थे। शादी समारोह से सभी लोग अमिला से वापस बहादुरगंज वापस जा ही रहे थे सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर सरवां के पास पहुंचे थे कि तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। शोर सुनकर आस पास के थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस को घटना जानकारी देते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकला और आनन फानन में सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छोटू वर्मा और टींकू बरनवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की मदद से पुलिस ने सभी के घरवालों को सूूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूसरी तरफ घटना की जानकारी हाेने पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *