मऊ में भाजयुमो की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए किया मंथन

मऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मऊ की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को एस आर प्लाजा में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो मऊ सबके सहयोग से वर्तमान में अच्छा कार्य कर रहा है। प्रत्येक भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी लगन एवं निष्टा के साथ अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से कर रहा है। जिसका उदाहरण जिले भर मे कई कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न करवाकर दिखा दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से दिए गए पचास हजार नए संस्कार एवं विचारवान कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति रीति से अवगत कराते हुए जोड़ा जाएगा। मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह पप्पू बैठक सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का फेसबुक ट्विटर अकाउंट अनिवार्य रूप से बने और अभियान के बारे विस्तार से सभी पदाधिकारियों को समझाया। कार्यक्रम में भाजयुमो क्षेत्रिय मंत्री चंद्रकांत सिंह चंदू, शशिचंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीत यादव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला महामंत्री ने किया कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू सोनकर, जिला उपाध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडे मोनू, विकास वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह बघेल, कौशल चौहान, जिला मंत्री उद्देश पांडे आकाश मल, मनीष सिंह, सोनू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष राय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहन गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत राय आदि सभी भाजयुमो मंडल एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


