अपना जिला

दहेज को लेकर मारने पीटने के आरोप में पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को पीडसुई अहिलासपुर निवासनी सरना देवी पत्नी आदित्य की तहरीर पर दहेज को लेकर मारने पीटने को लेकर पति सहित तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में सरना देवी ने आरोप लगाया कि उनकी शादी ड़ेढ वर्ष पूर्व पीड़सूई अहिलासपुर निवासी आदित्य के साथ हुई।शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज को लेकर ससुराल के लोग गालीगलौज के साथ उत्पीड़न करने लगे।इसको लेकर घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराई थी।इसके बाद पति सहित सासु सरिता,ससुर सुरेंद्र कहने लगे कि जब मुकदमा कराई हो तो तुम हम लोगो के साथ नही रह सकती।इसको लेकर गालीगलौज के साथ धमकी देने लगे।न मानने पर 21अक्टूबर को पति आदित्य, ससुर सुरेंद्र व सासु सरिता बेल्ट से मारने लगे तथा डंडे से सिर पर मारने के लिए चलाया तो वहाँ से भाग कर जान बचाई।इसके बाद 1090 की सहायता लिया।मेरे पास न घर है न कोई ठिकाना।घोसी कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *