अपना जिला

योगी के खिलाफ सपा नेता को अपशब्द बोलना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

मधुबन/मऊ। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव व जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर तालरतोय के जहानाबाद गांव निवासी रामसुधाकर यादव द्वारा सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। भाजपा के जिला सचिव राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुलिस को तहरीर देते हुए सपा नेता के खिलाफ आईटी एक्ट सहित आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है ।
जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सपा के उक्त पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के विरुद्ध अशोभनीय शब्द का प्रयोग से संबंधित विडियो वायरल होने के बाद भाजपाई आक्रोशित हो गए। तथा सपा नेता के खिलाफ जातिय उन्माद फैलाने सहित कई आरोप लगाया तथा भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस को तहरीर देते हुए सपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थानाध्यक्ष विमल प्रकाश का कहना है कि धारा 504, 505, 295 व आईटी एक्ट के तहत् मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *