वृद्ध महिला की पोखरी में डूबने से मौत

रतनपुरा/ मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कुडवा (चक मंझरिया )में रविवार की सुबह 82 वर्षीय वृद्ध महिला की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। थाने में दी गई तहरीर में विनोद चौहान ने बताया है कि उनकी माता बनिया देवी पत्नी सतनंदन चौहान अपने गांव कुड़वा (चक मंझरिया) स्थित हनुमान मंदिर पर रोज सुबह 4:00 बजे जाया करती थी। प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह भी उनकी मां बनिया देवी हनुमान मंदिर के लिए निकली थी। घंटो गुजर जाने के बाद बनिया देवी का कोई अता पता नहीं चला तो उनके पुत्र विनोद चौहान खोजने के हनुमान मंदिर पहुंचे और देखा कि मंदिर के बगल में स्थित पोखरे में उनकी मां का शव पानी पर तैर रहा था। यह देखकर सन्न रह गए और घटना की सूचना तत्काल हलधरपुर थाना प्रभारी को दिया।सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारी पहुंचे।खबर लिखें जाने तक जानकारी के अनुसार मृतका बनिया देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
