14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा दिनांक 05.10.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान भैरोपुर के पास से सदन पुत्र स्व0 नाथा निवासी अमिला बसावनपुर घोसी के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

