अपना जिला

गाजीपुर के दो असलहा तस्कर मऊ में गिरफ्तार, अवैध एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस बरामद

मऊ। जनपद की थाना चिरैयाकोट पुलिस ने सोमवार की रात्रि 21.10 बजे धर्मदास गेट के पास दो शातिर असलहा तस्कर रोहित सिंह उर्फ रोशन सिंह पुत्र स्व0 राम औतार सिंह सा0 लक्ष्मनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व अविष्कार सिंह उर्फ जिम्मी पुत्र राकेश सिंह निवासी अलीनगर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर के कब्जे से अवैध एक अदद 09 एमएम पिस्टल व 02 अदद कारतूस 09एमएम व 02 अदद 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.10.2021 को हम दोनों लोग अवैध असलहा अन्य प्रान्त से सस्ते दामों पर खरीद कर अच्छे दामों पर बेचते हैं जिससे हम लोगों का खर्च चलता है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/21 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 162/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा थाना चिरैयाकोट, उ0नि0 गंगा सागर मिश्रा, उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव, का0 गोकर्ण यादव, का0 अनुराग पाल, का0 मनीष कुमार, का0 अमित कुमार यादव, का0 जागेश्वर सिंह थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *