अपना जिला

PM मोदी के LIVE सम्बोधन में नन्हकू, देवन्ती, उर्मिला, रंजना, नंदनी, को DM ने दिया सांकेतिक आवास की चाभी

■ आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में मऊ में 1200 लाभार्थियों को आवास की दी गयी डिजिटली चाभियां

मऊ। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश के 75000 पूर्ण आवास लाभार्थियों को डिजिटली चाभी वितरण व वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लाइव प्रसारण के माध्यम से मंगलवार को किया गया। जिसमें से जनपद मऊ के 1200 लाभार्थियों को डिजिटली चाभियों का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, परियोजना अधिकारी रजनीश कुमार सिंह एवं शहर मिशन प्रबन्धक मो0 रिजवान डूडा व आवास के लाभार्थी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंगलवार को लखनऊ में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘‘न्यू अर्बन इंडिया‘‘ थीम के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। यह अमृत महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 05.10.2021 से 07.10.2021 तक चलेगी।
उक्त अवसर पर लाइव सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के आगरा, कानपुर एवं ललितपुर जनपद के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया गया, तथा सजीव प्रसारण के माध्यम से सभी जनपदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लखनऊ में जो प्रदर्शनी लगी है वह आजादी के अमृत महोत्सव में 75 वर्ष की उपलब्धियॉ और देश के नये संकल्पो को भली भाति प्रर्दशित करती है। उन्होने कहा कि यहॉ जो प्रर्दशनी लगी है उसे आकर जरूर देखें।

प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि हम सब लोग एकजूट होकर देश को कहा से कहा ले जा सकते है हमारे विश्वास को जगाने वाली यह अच्छी प्रदर्शनी है इसे जरूर देखना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश के शहरो के विकास से जुड़े 75 प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। आज ही उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में 75 हजार लाभार्थियों को उनके अपने पक्के घर की चाभियॉ भी वितरण की गयी है। ये सभी लाभार्थी आने वाले आगमी दिनो के सभी पर्व अपने नये घरो में मनायेंगे। उन्होने ने कहा कि इस बार दीपावली में अयोध्या में 7.50 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 9 लाख लाभार्थियों से दो दीया जलाते हुऐ 18 लाख दीये जलाकर देश को प्रकाशमय करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से शहरी निकायों के भी हर साल करीब 1 हजार करोड़ रुपये बच रहे हैं। अब ये राशि विकास के दूसरे कार्यों में उपयोग में लाई जा रही है। एलईडी ने शहर में रहने वाले लोगों का बिजली बिल भी बहुत कम किया है।

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले 6-7 वर्षों में शहरी क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन टेक्नोलॉजी से आया है। देश के 70 से ज्यादा शहरों में आज जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर चल रहे हैं, उसका आधार टेक्नोलॉजी ही है। उन्होने कहा कि मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं। उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो ज्वाइंट ऑनर हैं।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत बुद्धिराम, नन्हकू, देवन्ती, उर्मिला, केदार, रंजना, शिवकुमारी, नंदनी, सिन्धू साहनी एवं पुष्पा देवी को सांकेतिक चाभी का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *